Author avatar
Manish Pandey

“हैदराबाद के उस हॉस्पिटल में, कई सालों तक लेखक का परिचय, मनीष पाण्डेय से अधिक, “क्षमा पाण्डेय के अटेन्डेन्ट” के तौर पर ही रहा। लगभग 20 साल के आईटी करिअर में Microsoft, Persistent, Government एवं अन्य कम्पनियों के एम्प्लोयी के तौर पर भी एक प्रोफेशनल परिचय रहा।

लगभग 43 सालों के सफर में जीवन का असली स्वरूप एवं उद्देश्य समझना, हर कठिन परिस्थिति में छोटी-छोटी खुशियाँ ढूँढना और दूसरों को मुश्किल परिस्थिति से निकलने एवं खुश रहने के लिये प्रेरित करना भी एक आध्यात्मिक परिचय है।

फ़ुर्सत के पलों में लिखना-पढ़ना-पढ़ाना, बहुत-लंबी-कार-ड्राइव पर जाना और बिस्किट के साथ अदरक वाली कॉफी पीना भी एक व्यक्तिगत परिचय है, लेखक का।

मूलतः इंदौर के रहने वाले मनीष, वर्तमान में भोपाल में निवासरत् हैं।”

Books by Manish Pandey
Other author
Publish Book Now
close slider








Note: This question makes sure that you are not a robot.